10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान, 11 फरवरी को लगेगा मेगा एमडीए कैंप
11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप लगाया जाएगा जहां लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में दवा खिलाई जाएगी। साथ ही, अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा सेवन कराया जाएगा। जिले के छह प्रखंडों में करीब 10 लाख 83 हजार 800 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
JEHANABAD : जहानाबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान यानी MDA की शुरुआत की जा रही है। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के निर्देश पर इस अभियान के तहत सभी लाभार्थियों को डीईसी और अल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. हरीशचंद्र चौधरी ने बताया कि 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप लगाया जाएगा जहां लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में दवा खिलाई जाएगी। साथ ही, अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को दवा सेवन कराया जाएगा। जिले के छह प्रखंडों में करीब 10 लाख 83 हजार 800 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
दवा पूरी तरह सुरक्षित है और यहां तक कि ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीज भी इसे खा सकते हैं। हां, दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हर ब्लॉक में रैपिड रेस्पॉन्स टीम तैयार रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
वहीं, वीबीडीसीओ दिक्षा कुमारी ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर जनित बीमारी है, जो शरीर में सूजन और विकलांगता का कारण बनती है। अगर कोई व्यक्ति पांच साल लगातार यह दवा खा ले, तो उसे जीवनभर फाइलेरिया होने की आशंका समाप्त हो जाती है।
जहानाबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और मीडिया, सभी मिलकर लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। तो याद रखिए, 10 फरवरी से जब आएं स्वास्थ्यकर्मी, दवा जरूर खाएं और फाइलेरिया को हमेशा के लिए भगाएं!
rsinghdp75