मुख्यमंत्री ने पहले अपनी मां, फिर मां भगवती के चरणों में माथा टेका, मांगी राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र श्री निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने पहले अपनी मां, फिर मां भगवती के चरणों में माथा टेका, मांगी राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र श्री निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक रूहेल रंजन, विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिंतक तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।