बिहार में पांच दिन तक नहीं बरसेंगे बादल, मॉनसून में भी कम बारिश की उम्मीद

प्रदेश में पूर्णिया के रास्ते मॉनसून के आगमन की मानक तिथि 13 जून है। सामान्य स्थिति में तीन से पांच दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में इसका प्रसार होता है।

NBC 24 DESK- बिहार में पांच दिन तक नहीं बरसेंगे बादल, मॉनसून में भी कम बारिश की उम्मीद

 प्रदेश में पूर्णिया के रास्ते मॉनसून के आगमन की मानक तिथि 13 जून है। सामान्य स्थिति में तीन से पांच दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में इसका प्रसार होता है। पटना व गया की बात करें तो यहां मॉनसून की पहली वर्षा की तिथि 16 जून है, जबकि सारण में 18 जून। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि इस बार संभवत: 13-14 जून तक प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश के आसार बने हुए हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष मॉनसून सीजन में 1024.3 मिमी वर्षा का मानक है। वहीं, बीते तीन वर्षों की बात करें तो प्रदेश में मॉनसून ने अपने निर्धारित तिथि पर प्रवेश किया था. 2022 में समय पर मॉनसून का आगमान होने के बावजूद प्रदेश में महज 683 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 34 प्रतिशत कम दर्ज की गई थी। बीते 10 वर्षों में मॉनसून के दौरान प्रदेश में हुई वर्षा की बात करें तो 2013 के बाद कम वर्षा 2022 में दर्ज की गई। 2013 में 15 जून को मॉनसून ने दस्तक दिया था। इस दौरान मानसून सीजन में 722 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 30 प्रतिशत कम थी।