धूप में गर्मी तो सर्द हवा से कनकनी, बिहार में लोगों को ठंड से कब मिलेगी राहत..? जानिए

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक यही हाल रहेगा। 10 फरवरी के बाद जब हवा का रुख बदलेगा तो सर्द हवा से निजात मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि 11 फरवरी से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बड़ा बदलाव होगा।

धूप में गर्मी तो सर्द हवा से कनकनी, बिहार में लोगों को ठंड से कब मिलेगी राहत..? जानिए

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में ठंड में भले ही थोड़ी कमी आई है, लेकिन बिहारवासियों को पूरे तरीके से राहत नहीं मिली है। दिन में जहां धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होता है, वहीं शाम ढलते ही ठंडी हवा अपना असर दिखाना शुरु कर देती है, और पारा लुढ़क जाता है। बीते 24 घंटों की बात की जाए तो 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी सबसे जहां गर्म रहा, वहीं 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मोतिहारी ठंडी रही।

बिहार में इन दिनों सर्द हवाओं का प्रवाह लगातार जारी रहा। हालांकि दिन के समय धूप निकल जाने से ठंड थोड़ी कम जरूर लगती है, मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के 26 शहरों के न्यूनतम और 21 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई।

इन जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम

गुरुवार को बिहार के गया में 9 डिग्री, पूर्णिया का 9.9डिग्री, बांका का 9.8 डिग्री, मधुबनी का 8.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर का 7.5 डिग्री, मोतिहारी का 7 डिग्री, गोपालगंज 9.2 डिग्री, पुपरी 7.4 डिग्री, अररिया 9.4 डिग्री और पूसा का 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

11 फरवरी से तापमान में वृद्धि होगी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक यही हाल रहेगा। 10 फरवरी के बाद जब हवा का रुख बदलेगा तो सर्द हवा से निजात मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि 11 फरवरी से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बड़ा बदलाव होगा।

15-30 किमी रफ्तार से चलेगी हवा

वहीं आज 9 फरवरी को बिहार में मौसम की बात करें तो दक्षिण-बिहार के कई जिलों में दिन में धूप निकली हुई है, हवा 15-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 22- 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं पटना में आज आशिक बादल छाए रह सकतें हैं।