बिहार के ऑटो ड्राइवर का बीटा बना पुलिस अफसर।

बिहार में एक ऑटो ड्राइवर के बेटे विवेक ने न केवल सफलता हासिल की है बल्कि अपने पिता का सर भी फख्र के साथ ऊँचा कर दिखाया।

1.

Nbc24 desk:- यू तो सफलता हर किसी के ज़िन्दगी का लक्ष्य हैं। जिंदगी अवसरों और चुनौतियों से भरा है मगर केवल उन्ही लोगों के लिए जो सच में मौका को प्राप्त करने और चुनौतियों का सम्मान करने के लिए संघर्षरत हैं। समर्पण और कड़ी म्हणत सफलता की सफर का एकमात्र मन्त्र हैं। कुछ ऐसा ही चरितार्थ कर दिखाया है बिहार में एक ऑटो ड्राइवर के बेटे विवेक ने न केवल सफलता हासिल की है बल्कि अपने पिता का सर भी फख्र के साथ ऊँचा कर दिखाया। 

बिहार के जहानाबाद जिले के एक सुदूरवर्ती गाँव नोआवा के ऑटो चालक के बेटे विवेक ने कुछ ऐसा किया जिससे आज पूरा गाँव उनपर फक्र कर रहा है। जल्द ही गाँव के इस लाल के सर पर टोपी, कमर में सरकारी रिवाल्वर और कंधे पर चमचमाते हुए दो सितारे होंगे। अपनी लगन और अथक प्रयास के बूते, विवेक बिहार पुलिस में दरोगा बन गए है। 

विवेक के पिता का नाम सच्चिदानंद शर्मा है, वे पिछले 25 सालों से ऑटो रिक्शा चला रहे हैं और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। अपने बेटे के सफलता से वे काफी खुश है और इसे उसकी मेहनत  का ही प्रतिफल बता रहे हैं।वही विवेक की माँ दो गृहणी हैं। 

सफलता के बाद विवेक बताते है की हमारी परवरिश अच्छी हो इसके लिए पिता जी जान से मेहनत की। बच्चो की खातिर उन्होंने जीवन में कई बलिदान किये और घर चलने के लिए ऑटो चलाया। ऐसे में उनकी शुरुआत से ही यह ख्वाहिश थी की कुछ ऐसा करूँ जिससे हर कोई उनके पिता को सम्म्मान भरी नज़रों से देखे।