नीतीश कुमार तो भूल गए की वो खुद गृह मंत्री है, इसीलिए बंद कर दिया गया CM के जनता दरबार का लाईव

सीएम नीतीश का जनता दरबार चल रहा है, नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुनते है, और अधिकारियों को फ़ोन लगा रहा है लेकिन आज की जनता दरबार अलग है सीएम नीतीश ने जनता दरबार का लाईव प्रसारण बंद कर दिया है.पिछले जनता दरबार में आवाज को म्यूट कर दिया गया था,और अब आज लाइव ही बंद कर दिया मुख्यमंत्री सचिवालय को जनता दरबार लाईव प्रसारण क्यों बंद किया गया 4 सिंतबर 2023 का जनता दरबार में ज

नीतीश कुमार तो भूल गए की वो खुद गृह मंत्री है, इसीलिए बंद कर दिया गया CM के जनता दरबार का लाईव

NBC24 DESK -  सीएम नीतीश का जनता दरबार चल रहा है, नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुनते है, और अधिकारियों को फ़ोन लगा रहा है लेकिन आज की जनता दरबार अलग है सीएम नीतीश ने जनता दरबार का लाईव प्रसारण बंद कर दिया है.पिछले जनता दरबार में आवाज को म्यूट कर दिया गया था,और अब आज लाइव ही बंद कर दिया मुख्यमंत्री सचिवालय को जनता दरबार लाईव प्रसारण क्यों बंद किया गया 4 सिंतबर 2023 का जनता दरबार में जब नीतीश कुमार भूल गए थे कि वे ही बिहार के गृह मंत्री हैं उस दिन जनता दरबार में अजीब हो गया है अफसर भी सोचने लगे की करे तो आखिर करे क्या दरअसल, किशनगंज से आए एक फरियादी उमेश दास ने सीएम नीतीश से कहा कि 2021 में FIR दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इतना सुनते ही नीतीश कुमार ने फ़ोन लगाने को कहा फोन लगाने वाला कर्मी परेशान कि आखिर किसे फोन लगाएं?बाद सीएम नीतीश ने कहा कि माननीय मंत्री को फोन लगाओ कहा कि वहां माननीय मंत्री विजय चौधरी बैठे हैं उनको फोन लगाया गया फोन किसे लगाया जाए, इसी कन्फ्यूजन में नीतीश कुमार ने कहा कि उनको लगा दिए, इस विभाग के वही मंत्री हैं? तब तक मंत्री विजय चौधरी भी हंसने लगे। आखिर में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विपक्ष के निशाने पर आ गए. भाजपा ने कहा कि अब तो वे गृह मंत्री भी हैं,नीतीश कुमार को यह भी याद नहीं. अगले जनता दरबार में लाईव प्रसारण में ऑडिय़ो बंद कर दिय़ा गया. तब भी भारी किरकिरी हुई थी. अंत में आज के जनता दरबार का लाईव प्रसारण ही बंद कर दिया गया.