BIG BREAKING: नीतीश कुमार कल सुबह देंगे इस्तीफा, शाम में 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ- सूत्र

बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरनी तय हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार(28 जनवरी) की सुबह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और शाम में 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

BIG BREAKING: नीतीश कुमार कल सुबह देंगे इस्तीफा, शाम में 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ- सूत्र
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरनी तय हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार(28 जनवरी) की सुबह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और शाम में 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने जेडीयू में टूट की कोशिश और रोहिणी यादव की ट्वीट के बाद लालू यादव से कन्नी काट ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अब आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। बताया जा रहा है लालू यादव ने मुख्यमंत्री को 5 बार फोन कर बात करने की कोशिश की, लेकिन नीतीश कुमार ने फोन नहीं उठाया। 

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट