नीतीश कुमार पड़े बीमार, नालंदा का दौरा रद्द, विजय चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वायरल फीवर हो गया है। इस वजह से उन्होंने गुरुवार को नालंदा दौरे को स्थगित कर दिया है। वे राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, मगर अब वे नहीं जा रहे है।

नीतीश कुमार पड़े बीमार, नालंदा का दौरा रद्द, विजय चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

PATNA:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वायरल फीवर हो गया है। इस वजह से उन्होंने गुरुवार को नालंदा दौरे को स्थगित कर दिया है। वे राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, मगर अब वे नहीं जा रहे है। मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज होने के कारण पिछले तीन दिनों से सारे कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। उनको आज मोतिहारी, सीतामढ़ी और राजगीर के कार्यक्रम में शामिल होना था।

मोतिहारी और सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम थे। साथ ही महोत्सव का उद्घाटन करना था लेकिन मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के बाद सीएम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी तरह की कोई जानकारी दी नहीं जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री को वायरल है। वैसे सीएम सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री की तबीयत को लेकर चिंता करने की बात नहीं है। बीजेपी नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जाते रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह भी दी जाती रही है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री 26 नवंबर को पार्टी की ओर से आयोजित भीम संसद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं 27 नवंबर को दरभंगा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना में एएन कॉलेज के भवन उद्घाटन के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। उसके बाद से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है। 28 नवंबर को सीएम को मोतिहारी जाना था और 29 नवंबर को सीतामढ़ी जाना था लेकिन दोनों कार्यक्रम मुख्यमंत्री का नहीं हुआ है।