तेज प्रताप यादव के PA पर चोरी का आरोप, पत्नी पहुंचीं अगमकुआं थाना; पुलिस ने की जांच तेज
पटना में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के पीए मोतीलाल पर नकदी, लैपटॉप और सोने की चेन चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस बीच, मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। देखिए पटना से NBC 24 की यह ग्राउंड रिपोर्ट।
पटना में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav द्वारा अपने पर्सनल असिस्टेंट मोतीलाल राय पर नकदी, लैपटॉप और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इसी सिलसिले में मोतीलाल के ससुराल पहुंचकर भी पूछताछ की।
इस बीच मोतीलाल की पत्नी प्रीतिभारती ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए अगमकुआं थाने में आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि उनके परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। मंगलवार को वह आवेदन की रिसीविंग लेने के लिए भी थाने पहुंचीं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारतीय अपनी मां के साथ थाने में इस वक्त मौजूद है। पटना से NBC 24 के लिए अंकित कुमार की रिपोर्ट।