नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, ईओयू ने घोषित किया था तीन लाख का इनाम

नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि गुरुवार की देर रात दानापुर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल ईओयू की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, ईओयू ने घोषित किया था तीन लाख का इनाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि गुरुवार की देर रात दानापुर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल ईओयू की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बिहार पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। बताया जा रहा था कि वह नेपाल भाग गया है, लेकिन वह पटना में ही छुपा हुआ था।

 पटना से ही ईओयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए ईओयू ने हाल ही में तीन लाख का इनाम घोषित किया था। इससे पहले संजीव मुखिया के बेटे डॉ, शिवकुमार समेत 36 अन्य लोगों की गिरफ्तरी नीट पेपर लीक कांड में हो चुकी है। संजीव मुखिया नालंदा जिले का रहने वाला है और नूरसराय के एक कॉलेज में कर्मचारी हुआ करता था। बाद में वो पेपर लीक गिरोह का सरगना बन गया।

 उसका बेटा डॉ. शिवकुमार इन दिनों पटना के बेऊर जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि डॉ. शिवकुमार खुद पिछले दरवाजे से मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। संजीव मुखिया 2024 से ही फरार चल रहा था। अक्टूबर 2023 में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में भी संजीव मुखिया ने ही पेपर लीक कराया था। फिलहाल ईओयू की टीम उससे सघन पूछताछ कर रही है। उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। संजीव मुखिया पर नीट यूजी पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का आरोप है। पहले खबर आई थी कि वह नेपाल भाग गया है, लेकिन इसी बीच ईओयू और एसटीएफ को सूचना मिली कि संजीव मुखिया पटना में ही छुपा हुआ है। इसके बाद ईओयू और एसटीएफ ने जाल बिछाया और पटना के दानापुर इलाके से उसे दबोच लिया। 

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट