अंचलाधिकारियों के बाद अब राजस्व कर्मचारी का शुरू हुआ आंदोलन

बिहार में अंचलाधिकारियों के बाद अब राजस्व कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने बिहार भर के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रर्दशन कर रहे है.

अंचलाधिकारियों के बाद अब राजस्व कर्मचारी का शुरू हुआ आंदोलन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24NEWSDESK: बिहार में अंचलाधिकारियों के बाद अब राजस्व कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने बिहार भर के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रर्दशन कर रहे है इसी कड़ी में पुर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी कचहरी चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल हुए और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार और राजस्व विभाग द्वारा लिए गए फैसलों को आज तक जमीन पर लागू नहीं किया गया है, जिससे सभी राजस्व कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

राजस्व कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार इन्हीं कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों के बलबूते पूरे राजस्व तंत्र को संचालित करती है, लेकिन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर धरना देने का फैसला लिया है।

धरना स्थल पर मौजूद पूर्वी चंपारण जिला राजस्व कर्मचारी संघ के जिला मंत्री बच्चा बिहारी सिंह,जिला सचिव नीतीश कुमार एवं जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों को सरकार ने पहले ही मान लिया था, लेकिन आज तक उनका कार्यान्वयन नहीं किया गया।

संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार अपने फैसलों को लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जाएगा।

मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट।