महिला सिपाही शोभा के हत्यारे पति ने खोला मर्डर का राज, जहानाबाद के काको थाने में किया सरेंडर, बोला- कट्टा लेकर आई थी मारने

राजधानी पटना में बीते अक्टूबर महीने में हुई महिला सिपाही शोभा की हत्या के पीछे के राज से पर्दा उठ चुका है। मृतक महिला सिपाही के हत्यारे पति ने जहानाबाद के काको थाने में आत्मसमर्पण किया है। उसके हत्या के पीछे का राज भी खोल दिया है।

महिला सिपाही शोभा के हत्यारे पति ने खोला मर्डर का राज, जहानाबाद के काको थाने में किया सरेंडर, बोला- कट्टा लेकर आई थी मारने

PATNA: राजधानी पटना में बीते अक्टूबर महीने में हुई महिला सिपाही शोभा की हत्या के पीछे के राज से पर्दा उठ चुका है। मृतक महिला सिपाही के हत्यारे पति ने जहानाबाद के काको थाने में आत्मसमर्पण किया है। उसके हत्या के पीछे का राज भी खोल दिया है। वह बीते 9 दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी करने के साथ दबिश बढ़ाए हुए थी। जिसके कारण हत्यारे पति ने आखिर में पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

गजेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का एक सिपाही से अवैध संबंध था। वह उस सिपाही से संबंध खत्म करने के लिए पत्नी पर दबाव बना रहा था। लेकिन विरोध के बावजूद शोभा सिपाही का साथ नहीं छोड़ रही थी। यही नहीं आरोप है कि महिला सिपाही ने ही पति को पटना बुलाया था और उसे मारने के लिए साथ में कट्टा लेकर होटल आई थी। महिला सिपाही उसे गोली मारना चाहती थी। लेकिन ऐसा करने पर आरोपित ने ही पत्नी को गोली मार उसकी हत्या कर दी। सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि जहानाबाद से पटना लाकर पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

 कोतवाली थाना क्षेत्र के पटना जंक्शन के समीप होटल मीनाक्षी में 20 अक्टूबर की सुबह पति गजेंद्र ने महिला सिपाही शोभा कुमारी की हत्या कर दी थी। बाद वह मौके से फरार हो गया था। महिला सिपाही को कट्टे से दो गोली मारी गई थी। पुलिस ने घटना स्थल से दो कट्टा और चार कारतूस जब्त किए थे। काको थाना क्षेत्र के दमूहा टोला जोगिया डीह निवासी गजेंद्र कुमार कोचिंग चलाता है। वह घटना से एक दिन पहले जहानाबाद से पटना आया था। होटल मीनाक्षी में शाम को कमरा लेते वक्त उसने अपना और अपनी पत्नी का आधार कार्ड होटल के मैनेजर को दिया था। गजेंद्र ने बताया था कि उसकी पत्नी सिपाही है और ड्यूटी में है। वह शुक्रवार की सुबह होटल में आएगी। वह होटल की तीसरी मंजिल स्थित कमरा संख्या 303 में ठहरा था। सुबह करीब आठ बजे शोभा होटल के कमरे में पति से मिलने आई थी। आरोपित घटना को अंजाम देकर 9.32 बजे होटल से फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक दो कट्टे से महिला सिपाही को गोली मारी गई थी। पास से गोली मारने से महिला के सिर का आधा हिस्सा उड़ गया था।

उधर घटना के तुरंत बाद हत्या की जानकारी किसी को नहीं मिली थी। दरअसल कमरा संख्या-303 सड़क की ओर है। आने-जाने वालों का वाहनों का वहां भारी शोरगुल रहता है। उधर दुर्गा पूजा को लेकर होटल के पास ही सड़क पर एक लाउडस्पीकर लगा हुआ है। उसमें घटना के वक्त मंदिर में चलने वाले दुर्गा पाठ का प्रसारण हो रहा था। जिसके कारण होटल के कर्मियों को तो दूर, बगल के कमरे में रहने वालों को भी गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। घटना से पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट की आवाज सुनकर ही सुबह करीब 10 बजे बगल के कमरे में ठहरे व्यक्ति ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। बाद में जब होटल कर्मी कमरे में पहुंचे तो पाया था कि वहां महिला का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है।

गजेंद्र ने शोभा से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उसका स्थानीय एक लड़की से पकड़ौआ विवाह हुआ था। लेकिन बाद में दोनों परिवार की सहमति से उनका संबंध  विच्छेद हो गया था। जिसके बाद गजेंद्र ने अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र के सोरा गांव की रहने वाली शोभा कुमारी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में उसकी चार वर्ष की एक बेटी है। शोभा वर्ष 2021 में बिहार पुलिस में बहाल हुई थी और भागलपुर जिला बल में पदस्थापित थी। वह रोहतास स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर शोभा कुमारी बीते 16 अक्टूबर को पटना में ड्यूटी लगी थी।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट