बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची, वंदे भारत ट्रेन की खासियत जानें: महज़ 6 घंटे में इसमें रांची का सफर

देश की सबसे तेज गति से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार को मिली। इसकी पहली रैक मंगलवार की शाम 6 बजकर 20 मिनट में पटना जंक्शन पर पहुंची।

बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची, वंदे भारत ट्रेन की खासियत जानें: महज़ 6 घंटे में इसमें रांची का सफर

 बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची, वंदे भारत ट्रेन की खासियत जानें: महज़ 6 घंटे में इसमें रांची का सफर

NBC24 DESK - देश की सबसे तेज गति से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार को मिली। इसकी पहली रैक मंगलवार की शाम 6 बजकर 20 मिनट में पटना जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन के आठ कोच के रैक को राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में जगह नहीं मलने के कारण पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर रखा गया है। पटना से रांची के बीच यह ट्रेन चलेगी। नए रेल रूट पर यह ट्रेन पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी और टाटी सिल्वे से फर्राटा भरेगी और पटना से रांची की दूरी मात्र 6 घंटे में तय करेगी। 800 से 1150 रुपए तक बतौर किराया इसके लिए यात्रियाें को देना होगा। हालांकि अभी किराए को रेलवे की ओर से फाइनल नहीं किया गया है। वहीं पहले 8 से 10 घंटे का समय रांची जाने वाली ट्रेनों को लगता है। जबकि लगभग सवा 7 घंटे में जन शताब्दी यह सफर तय करती है। वहीं इस सफर के लिए यात्रियों को एसी चेयरकार के लिए 650 रुपए किराया लगता है। साथ ही इसी तरह टूएस यानि जनरल क्लास के लिए 195 रुपए का किराया लगता है। इस ट्रेन को  एक-दो दिनों में परीक्षण के बाद पटना से रांची के बीच ट्रायल के लिए रन किया जाएगा। साथ ही अगर इसकी खासियत की बात करें तो इसमें ऑटोमेटिक स्लाइट डोर हैं। ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी है, जो इससे सीधा स्टेशन पर बाहर निकलता है। वहीं हर सीटे के नीचे पैसेंजर्स की सुविधा के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए हैं। इसके साथ-साथ पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगाई गई है। पैसेंजर्स की सेफ्टी की बात करें तो इसके लिए फायर सेंसर, जीपीएस और कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगा है, जो इसे किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है। साथ ही दिव्यांग का भी पूरा ध्यान रखते हुए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में भी सीट नंबर लिखा हुआ है। इसके एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को 180 डिग्री रोटेट भी किया जा सकता है। वहीं 160 किमी तक की स्पीड पर दौड़ने वाली ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किमी तक जा सकती है। वंदे भारत ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है ।