जहरीली धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे नासरीगंज के लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

नासरीगंज इलाके में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुषों और महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया और 'फैक्ट्री बंद करो', 'फैक्ट्री से धुआं निकालना बंद करो' जैसे नारे लगाए।

जहरीली धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे नासरीगंज के लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DANAPUR : नासरीगंज  इलाके में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुषों और महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया और 'फैक्ट्री बंद करो', 'फैक्ट्री से धुआं निकालना बंद करो' जैसे नारे लगाए। 

लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं। एक स्थानीय महिला ने बताया कि हम रोज इस जहरीले धुएं में जीने को मजबूर हैं। धुएं की वजह से घर में कपड़ा पसारते हैं तो काला हो जाता है। कफ भी काला निकलता है काई तरह की फेफड़े की बीमारियां हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। 

स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया तो मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी। इन लोगों का कहना है कि फैक्ट्रियों के धुएं से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बच्चे भी सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। बिना नियम-कायदे के इस इलाके में फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।

दानापुर से रजत की रिपोर्ट