2024 लोकसभा चुनाव के बीच ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह आ रहे जेल से बाहर, सियासी गलियारे में मची खलबली

बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में बढ़ सरगर्मी के बीच बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा हो रहे हैं। पूर्व बाहुबली विधायक 15 दिनों के पैरोल पर रिहा होंगे।

2024 लोकसभा चुनाव के बीच ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह आ रहे जेल से बाहर, सियासी गलियारे में मची खलबली
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में बढ़ सरगर्मी के बीच बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा हो रहे हैं। पूर्व बाहुबली विधायक 15 दिनों के पैरोल पर रिहा होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अनंत सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच इस स्थिति को लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच साल जेल में बिताए हैं।

आपको बता दें कि अनंत सिंह 25 अगस्त 2019 से बेउर जेल में बंद हैं। पिछले हफ़्ते तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया था। 21 जून 2022 को एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड मामले में दस साल की सजा सुनाई थी।

वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह के जेल से रिहा होने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। अनंत सिंह का विधानसभा क्षेत्र मोकामा मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां अभी तक लोकसभा चुनाव नहीं हुए हैं। पिछले चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थी, लेकिन वो ललन सिंह से हार गई। इस चुनाव में नीलम देवी एनडीए का हिस्सा हैं, जबकि ललन सिंह एक बार फिर एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। ललन सिंह और अनंत सिंह के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। नीलम देवी ने मोकामा में आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो उन्होंने जेडीयू का समर्थन कर दिया। माना जा रहा है कि जेडीयू का समर्थन करने से ललन सिंह के साथ उनके रिश्ते बेहतर हुए और अनंत सिंह को पैरोल मिलने का रास्ता भी साफ हो गया।