लालू यादव को 48 घंटे में तीसरा झटका, पूर्व सांसद और मंत्री के बाद अब ये नेता हुए बागी, लगाए कई गंभीर आरोप

पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने बगावत कर दिया है।

लालू यादव को 48 घंटे में तीसरा झटका, पूर्व सांसद और मंत्री के बाद अब ये नेता हुए बागी, लगाए कई गंभीर आरोप

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ लालू के लाल तेजस्वी यादव बिहार समेत देश से मोदी सरकार के सुपड़ा साफ करने की दम भर रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी राजद में मानों भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है। बीते दिनों पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने बगावत कर दिया है।  देवेंद्र यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे पार्टी से बाहर जा सकते हैं हालांकि खुद इस्तीफा देने के बदले पार्टी की ओर से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंनें नरेंद्र मोदी की तर्ज पर लालू यादव पर सिद्धांत से समझौता और परिवारवाद करने का आरोप लगाया है।

रविवार को अपने आवास पर राजद के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लालू यादव असल में पारिवारिक न्याय के पुरोधा हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बदले आयातित लोगों को टिकट दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव के साथ न्याय नहीं किया गया। उन्हें अभिमन्यु की तरह घेरा गया। लेकिन वह लाक्षागृह भेदकर निकलेगा।

देवेंद्र यादव ने लालू को चुनौती दी कि यादव समाज के लोग किसी कोठी के अनाज नहीं हैं। आज साम्प्रदायिक लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। अभी तो राजद से विकेट गिरना शुरू हुआ है, अभी देखिए कितना और विकेट गिरेगा। पुराने दिनों को याद करते हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव ने उन्हें जेल से फोन किया था और कहा था कि तेजस्वी को आशीर्वाद दीजिए। हमने अपना फर्ज निभाया लेकिन आज लालू जी सिद्धांत से समझौता कर रहे हैं। बागी रुख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि साथियों से विमर्श करके आगे रास्ता तय करेंगे।