राजनाथ सिंह का एकदिवसीय बिहार दौरा, जमुई में चिराग के बहनोई अरुण भारती के लिए मांगेंगे वोट

नरेंद्र मोदी, अमित शाह के बाद बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर अरुण भारती के लिए वोट की अपील करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। जहां वो जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे।

राजनाथ सिंह का एकदिवसीय बिहार दौरा, जमुई में चिराग के बहनोई अरुण भारती के लिए मांगेंगे वोट
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार समेत देश का राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब बस 4 दिनों का ही समय बचा है। पहले चरण के मतदान में बिहार के चार सीटों पर मतदान होने को हैं। जिसमें औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई शामिल है। बीजेपी ने इस बार एक बार फिर से क्लिन स्वीप करने को लेकर बिहार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह के बाद बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर अरुण भारती के लिए वोट की अपील करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। जहां वो जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे।

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह जमुई की रैली को संबोधित करके बांका के लिए रवाना हो जाएंगे। बांका के शंभुगंज स्थित हाइ स्कूल मैदान पर दोपर 2।30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जेडीयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज (रविवार, 14 अप्रैल) वर्चुअल माध्यम से पहले चरण की सीटों के पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। बता दें कि इससे पहले अरुण भारती लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई हैं।