NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत तीन शातिरों पर इनाम घोषित, ईओयू ने जारी किया ये बड़ा आदेश..?

पुलिस की नाक में दम कर चुके NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत तीन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इनाम की घोषणा की है। नालंदा जिले के रहने वाले संजीव कुमार सिंह, उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया पर सबसे अधिक तीन लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। वह नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलवा गांव का निवासी है।

NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत तीन शातिरों पर इनाम घोषित, ईओयू ने जारी किया ये बड़ा आदेश..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : पुलिस की नाक में दम कर चुके NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया समेत तीन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इनाम की घोषणा की है। नालंदा जिले के रहने वाले संजीव कुमार सिंह, उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया पर सबसे अधिक तीन लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। वह नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलवा गांव का निवासी है। 

नीट समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में पुलिस को उसकी तलाश है। नालंदा जिले के ही सोहसराय थाना के बीच बाजार निवासी शुभम कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को दो मामलों में शुभम की तलाश है। वहीं, अरवल जिले के करपी थाना इलाके के बखतारी गांव के रहने वाले राजकिशोर कुमार पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को उसकी दो मामलों में तलाश है।

 इन अपराधियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों या इसमें सहयोग देने वाले नागरिकों को इनाम की राशि दी जाएगी। दरअसल, पुलिस संजीव मुखिया की गिरफ्तारी में अबतक नाकाम साबित हुई है। NEET समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक में पुलिस को उसकी तलाश है। पेपर लीक कराकर संजीव मुखिया ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। उसकी पत्नी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। 

2025 में भी उसकी पत्नी विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है। EOU की अनुशंसा पर संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इनके साथ ही नालंदा जिले के सोहसराय के शुभम कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये और अरवल के राजकिशोर कुमार के विरुद्ध एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

संजीव मुखिया का नाम सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चित है। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच टीम को संजीव मुखिया की काफी वक्त से तलाश है, लेकिन वो कहां छिपा है यह किसी को मालूम नहीं है। संजीव मुखिया को लेकर कभी यह कहा जाता है कि वह नेपाल में है तो कभी उसके भारत में होने की बात सामने आती है। लेकिन उसका सही लोकेशन ट्रेस कर पाना अब तक टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

जांच टीम नीट पेपर लीक मामले के सरगना कहे जाने वाले संजीव मुखिया के कई ठिकानों दबिश दे चुकी है, लेकिन पुलिस को उसका सुराग नहीं मिला है। संजीव मुखिया के बारे में कहा जाता है कि वह नालंदा जिले के एक कॉलेज में कार्यरत था। ईओयू यानी आर्थिक अपराध शाखा संजीव मुखिया को काफी दिनों से उसकी तलाश है।