महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम, NBC 24 की रिपोर्टिंग के बाद सक्रिय हुई ट्रैफिक पुलिस

महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार की अल सुबह से जारी जाम में फंसे लोगों की परेशानी थमने का नाम ले रही है। सेतु पर सुबह से ही जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है।

महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम, NBC 24 की रिपोर्टिंग के बाद सक्रिय हुई ट्रैफिक पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNACITY : महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार की अल सुबह से जारी जाम में फंसे लोगों की परेशानी थमने का नाम ले रही है। सेतु पर सुबह से ही जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि कई लोगों की ट्रेन छूट गई है। अब वे अपने गंतव्य तक कैसे पहुंच पाएंगे। वहीं, ऑफिस जाने वाले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोग बेहाल नजर आए। स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोग पैदल ही पुल पार करने को मजबूर हो गए।

आपको बता दें कि गांधी सेतु उत्तर बिहार की लाइफलाइन है। लेकिन आज यह पुल वाहनों की लंबी कतारों और अव्यवस्थित ट्रैफिक का गवाह बना रहा। छपरा, सिवान और वैशाली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी इस जाम का सामना करना पड़ा। जब NBC 24 की टीम  मौके पर पहुंची तो देखा कि कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी सड़क के किनारे गर्मी में परेशान नजर आ रहे थे। 

एक ड्राइवर ने बताया कि रात दो बजे से ही हम जाम में फंसे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। इसके बाद कई ड्राइवरों ने कहा कि रात से ही पुल पर फंसे हुए हैं। ना खाने का ठीक ना बाथरूम जाने का कोई ठिकाना है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भारी वाहनों के चालकों द्वारा अपनी निर्धारित लेन छोड़कर अन्य लेन में आ जाने से यह जाम की स्थिति बनी, लेकिन सवाल उठता है कि ट्रैफिक पुलिस की निगरानी कहां थी? वहीं, NBC 24 की टीम के पहुंचते ही बदली तस्वीर गई।

जब NBC 24 का कैमरा ऑन हुआ तो ट्रैफिक पुलिस अचानक सक्रिय हो गई। जो अधिकारी अब तक नदारद थे, वे अपने-अपने स्थानों पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लग गए। कुछ ही देर में जाम खुलने लगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी सेतु पर यह समस्या कोई नई नहीं है। सालों से इस पुल पर ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस बार कोई ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाएगा या फिर जनता को इसी तरह हर रोज जाम की मार झेलनी पड़ेगी?