बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बिहार के औरंगाबाद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा NH-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा NH-19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके 8 वर्षीय बेटे रितेश और भगवान दास के रूप में हुई है। भगवान दास रिश्ते में राजकुमार चौहान के ससुर थे। वहीं, हादसे में राजकुमार के साले नीतीश चौहान और उनकी पत्नी किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी किरण कुमारी और बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए वाराणसी पहुंचे थे। इसके बाद परिवार ने नवादा स्थित अपने गांव जाने के लिए स्कॉर्पियो किराये पर ली थी। गाड़ी में उनके ससुर, साला और परिवार की एक अन्य महिला भी सवार थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो रतनुआ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची राजमार्ग टीम ने घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।