जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने की सीएम नीतीश की जमकर तारीफ, कहा मुख्यमंत्री बिहार का विकास कर रहे

जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इक्षाशक्ति के कारण ही आज बिहार में निर्माण और विकास कार्य तेजी से हो रहा है।कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने की सीएम नीतीश की जमकर तारीफ, कहा मुख्यमंत्री बिहार का विकास कर रहे

Patna Desk - जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दृढ़ इक्षाशक्ति के कारण ही आज बिहार में निर्माण  और विकास कार्य तेजी से हो रहा है।कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरगामी सोच के कारण बिहार में कई कार्यक्रम एवं योजनाओं को क्रियान्वित किया गया।और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए बिहार में कई ऐसे कार्यक्रम एवं योजनाओं को लागू कर क्रियान्वित किया जिससे कि बिहार में महिला सशक्तिकरण काफी मजबूत हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिलाओं को सशक्त बनाने की सोच की बदौलत आज बिहार में पुलिस बल में भर्ती की चाह रखनेवाली महिला अभ्यर्थियों को राज्य में सबसे ज्यादा आरक्षण मिल रहा है। बिहार में आज महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के दौरान 35% आरक्षण मिल रहा है जो कि देश में सबसे ज्यादा है। देश में आज 26 प्रतिशत से अधिक भागीदारी के साथ बिहार महिला पुलिस पूरे देश में अव्वल है।बताते चलें कि देश में पहली बार बिहार में महिला पुलिस बटालियन का गठन किया गया है।  पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार जैसे अत्यंत पिछड़े राज्य में अपने बेहतर शासन और सुशासन के बदौलत विकास कार्यों के जाल बिछा दिए हैं। बिहार में सर्वांगीण विकास कार्य हुए। पटना शहर आज हर गांव से जुड़ गया है। गांव की गली नाले पगडंडी सबका पक्कीकरण हो गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अठारह वर्षों के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए सरकारी नौकरियों में और पंचायत, नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाया। जनता की चिकित्सा सेवा के लिए अस्पतालों का निर्माण और चिकित्सकों की बहाली की। सात निश्चय पार्ट वन एवं पार्ट 2, जल जीवन हरियाली, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन, पूर्ण शराबबंदी जैसे कानूनों को लागू कर बिहार की आवाम को सुख चैन से जीवन यापन बिताने का अवसर प्रदान किया।