वर्दी में रिल्स बनाने के चक्कर में बुरी फंस गई बिहार पुलिस की महिला सिपाही, एक लड़की से मारपीट और छेड़छाड़ में पति और देवर भी गए भीतर

मारपीट और वर्दी में रिल्स बनाने के चक्कर में महिला कांस्टेबल समेत तीन आरोपितों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सभ्यता द्वार के पास का है

वर्दी में रिल्स बनाने के चक्कर में बुरी फंस गई बिहार पुलिस की महिला सिपाही, एक लड़की से मारपीट और छेड़छाड़ में पति और देवर भी गए भीतर

PATNA: मारपीट और वर्दी में रिल्स बनाने के चक्कर में महिला कांस्टेबल समेत तीन आरोपितों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सभ्यता द्वार के पास का है जहां विवाद एक लड़की से मारपीट और छेड़खानी,का वीडियो डिलीट न करने से शुरू हुआ था।

दरअसल सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स बनाने और एक लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बिहार के नालंदा जिला बल की महिला कांस्टेबल अमृता कुमारी को पटना के गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। महिला सिपाही के साथ उसके पति अजीत कुमार और सहयोगी नीरज कुमार को भी मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर  सिप्पी सिंह नाम की लड़की से पटना के सभ्यता द्वार के पास मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी की पुष्टि गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद ने की है।

पीड़िता सिप्पी सिंह कि माने तो महिला सिपाही पूर्व में बिना बताए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। रिक्वेस्ट करने के बाद भी डिलीट नहीं कर रही थी। अचानक गुरुवार को सभ्यता द्वार के पास मिल गई। आरोप है कि जब उसने वीडियो डिलीट करने का रिक्वेस्ट किया तो उल्टे रौब दिखाने लगी और उसके पति और  देवर उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पर पहुंचकर लिखित शिकायत की।

पटना पुलिस की माने तो नालंदा जिला बल की सिपाही अमृता कुमारी और उसके पति अजीत कुमार और सहयोगी नीरज कुमार जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो वगैरह बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट