बिहार में अपराधी बेलगाम, जमुई में घर में घुसकर महिला को मारी गोली, कहां है पुलिस-प्रशासन..?

बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को मनमुताबिक अंजाम दिए जा रहे हैं और बिहार की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गोली मार दी है।

बिहार में अपराधी बेलगाम, जमुई में घर में घुसकर महिला को मारी गोली, कहां है पुलिस-प्रशासन..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

JAMUI: बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को मनमुताबिक अंजाम दिए जा रहे हैं और बिहार की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर महिला की गोली मार दी है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात कुछ अपराधी चंद्रदीप थाना इलाके के अलीगंज बाजार स्थित कौशल मेडिकल के संचालक घर में घुस आए और घर की एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गये।गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजन इलाज के लिए अलीगंज पीएसी ले गये। लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

फिलहाल महिला का इलाज पीएमसीएच में जारी है। परिजनों के मुताबिक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौशल मेडिकल के संचालक रोहित कुमार गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर लौटे ही थे कि अपराधी घर में घुस आए और रोहित की पत्नी रजनी उर्फ रोहिणी को गोली मार दी।

महिला को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि "सूचना मिली थी कि गुरुवार की देर रात अलीगंज बाजार में एक महिला को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसे डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है"