नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी डीएसपी कमलाकांत ने कोर्ट में किया सरेंडर, साल 2021 से चल रहा था फरार

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार और निलंबित तत्कालीन मुख्यालय DSP कमलाकांत प्रसाद ने आज गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गया पुलिस महकमे में तत्कालीन SSP हरप्रीत कौर ने कमलाकांत पर 5 हजार का इनाम भी तय कर दिया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी डीएसपी कमलाकांत ने कोर्ट में किया सरेंडर, साल 2021 से चल रहा था फरार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GAYA: नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार और निलंबित तत्कालीन मुख्यालय DSP कमलाकांत प्रसाद ने आज गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गया पुलिस महकमे में तत्कालीन SSP हरप्रीत कौर ने कमलाकांत पर 5 हजार का इनाम भी तय कर दिया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में उसे गया सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

पिछले साल DSP को सरकारी सेवक अधिनियम के तहत फरार मानते हुए सिविल लाइन थाने में CID के इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी वह फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर उन पर इनाम घोषित किया गया था।

वर्ष 2021 से फरार चल रहे निलंबित डीएसपी कमलाकांत प्रसाद ने गया सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन पर आरोप है कि जब वह गया जिले में डीएसपी के पद पर थे तो उन्होंने अपने सरकारी आवास पर एक दलित नाबालिक बच्ची को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर महिला थाना में भी मामला दर्ज किया गया था। 

मामला दर्ज होते ही आरोपित डीएसपी फरार हो गए थे। हालांकि इसको लेकर मुख्यालय के तरफ से भी उन्हें गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया गया था। लेकिन वह फरार चल रहे थे।

स दौरान आरोपित डीएसपी कमला कांत प्रसाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए थे जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उसे दो सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश निकाला। जिसके तहत आज आरोपित डीएसपी कमला कांत प्रसाद ने गया सिविल कोर्ट में पॉक्सो कोर्ट के जज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया गया।

सिविल कोर्ट के स्पेशल पीपी सुनील कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश निकाला था। जिसके तहत आज उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है।

गया से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट