जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को भाजपा नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के नाम से लोकप्रिय द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। बीपी मंडल जयंती समारोह पर भाजपा नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद सहित भाजपा नेताओं ने इस मौके पर बीपी मंडल की कृतियों को याद किया।

जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को भाजपा नेताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : बिहार भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल कमीशन के नाम से लोकप्रिय द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। बीपी मंडल जयंती समारोह पर भाजपा नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद सहित भाजपा नेताओं ने इस मौके पर बीपी मंडल की कृतियों को याद किया। 

इस अवसर पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मुख्यालय प्रभारी संजय कुमार निषाद, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, प्रवक्ता रमन चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश महतो, नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार, कैलाशपति मिश्र मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सोनी देवी निषाद, मंडल महामंत्री सुरेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र शुक्ला, मुकेश मंडल, संतोष पटेल, सतीश यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि आज की तारीख में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीपी मंडल और कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने में लगे हैं और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, इसी कड़ी में एक ऐतिहासिक कदम था।  

विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि मंडल कमीशन को कांग्रेस समय पर लागू कर देती और काका कालेलकर आयोग को कूड़ेदान में नहीं फेंकती तो आज पिछड़ा वर्ग की सामाजिक- आर्थिक तस्वीर बेहतर होती। कांग्रेस ने पिछड़ों की हमेशा उपेक्षा की है। भारत के उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जी भी पिछड़े वर्ग से ही है। एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज के 27 मंत्रियों का होना और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना, ऐतिहासिक कदम है। 

संजय निषाद और वीरेंद्र चंद्रवंशी ने बीपी मंडल को एक महान नेता बताते हुए कहा कि अगर भाजपा समर्थित वीपी सिंह की सरकार द्वारा मंडल कमीशन लागू नहीं होता तो पिछड़ों का कोई नामलेवा नहीं होता। आज की तारीख में पिछड़ों की सबसे बड़ी शुभचिंतक भारतीय जनता पार्टी है।