U-19 WC फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 175 रन, पारी में कुल 15 चौके और 15 छक्के शामिल, 14 की उम्र में बना डाले व‍िस्फोटक रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने U19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

U-19 WC फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने ठोके 175 रन, पारी में कुल 15 चौके और 15 छक्के शामिल, 14 की उम्र में बना डाले व‍िस्फोटक रिकॉर्ड
Image Slider
Image Slider
Image Slider

हरारे: बिहार के वैभव सूर्यवंशी का नाम एक बार फिर से क्रिकेट जगत की सुर्खियों में छा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। वैभव ने महज 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर न केवल भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि अपनी प्रतिभा का एक बार फिर से लोहा भी मनवाया। उनकी इस पारी से इंग्लैंड की टीम मैच के शुरुआती पलों से पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पारी में अपने 150 रन भी सिर्फ 72 गेंदों पर पूरे कर लिए। इस पारी में वैभव 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में कुल 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।


फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही जमकर चौके छक्के उड़ाए। इस खिलाड़ी ने मात्र 32 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। लेकिन इसके बाद भी वैभव थमे नहीं और उन्होंने लगातार इंग्लैंड के स्पिनर्स पर अटैक करते हुए अपना शतक भी पूरा कर लिया। इस पारी में कुल 8 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। इससे पहले भी वैभव ने सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी।

इस ऐतिहासिक पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है। क्विंटन डी कॉक के नाम 1409 रन दर्ज थे। लेकिन अब वैभव 1412 रनों के साथ उनसे ऊपर पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में उस समय तहलका मचा दिया जब उन्होंने महज 14 साल की उम्र में अपना पहला शतक जड़ा। उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 35 गेंदों पर 100 रन ठोक दिए थे। उनकी इस पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जिसने विपक्षी टीम के अनुभवी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था।