जदयू के नवादा जिलाध्यक्ष बने मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव के पद पर थे कार्यरत

नवादा जिला जनता दल यूनाईटेड के नए जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी को बनाया गया हैं। ये सलमान रागीव की जगह लेंगे। जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश विद्यार्थी के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

जदयू के नवादा जिलाध्यक्ष बने मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव के पद पर थे कार्यरत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: नवादा जिला जनता दल यूनाईटेड के नए जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी को बनाया गया हैं। ये सलमान रागीव की जगह लेंगे। जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश विद्यार्थी के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। फिलहाल, ये प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें इस पद पर नामित किया है।

भाकपा माले की छात्र इकाई आइसा और युवा इकाई इन्नौस से लंबे समय तक जिला से लेकर राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके मुकेश विद्यार्थी 14 साल से जदयू में प्रदेश महासचिव सहित कई अन्य जिम्मेवारियों को संभाल चुके थे। साल 2010 में इन्होंने जदयू का दामन थामा था। जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अपने मनोनयन के लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संयज झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिले सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। जिला संगठन की मजबूती के लिए हर संभव काम किया जाएगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में हो रहे विकास के कार्यों को आम जनता के बीच पहुंचाने का काम करूंगा।

बता दें कि पूर्व एमएलसी सलमान रागीव उर्फ मुन्ना फिलहाल जदयू के जिलाध्यक्ष थे। अचानक से उनके स्थान पर मुकेश विद्यार्थी को यह जिम्मेवारी दी गई है। इसके पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही ऐसी चर्चा थी कि नेतृत्व जिला संगठन में फेरबदल कर सकता है। अंतत: सलमान रागीव हटा दिए गए और मुकेश विद्यार्थी की ताजपोशी हो गई। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की बजाय राजद प्रत्याशी के पक्ष में काम करने के आरोपों में जिलाध्यक्ष पद से सलमान रागीव की छुट्टी हुई है। वैसे, सलमान रागीव अस्वस्थ भी रहा करते थे, एक वजह यह भी बताई जा रही है।

एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवादा दौरा हुआ था। वे ककोलत में किए गए पर्यटकीय सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन और वारिसलीगंज में स्थापित हो रहे अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करने आए हुए थे। अगले दिन ही जिलाध्यक्ष बदलने की सूचना आ गई।

बिहार में सरकार में आने के बाद पहला यह मौका है जब जदयू ने किसी सवर्ण चेहरे को नवादा का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके पीछे एनडीए के बीच संतुलन बनाए रखना है। एनडीए के प्रमुख सहयोगी बीजेपी का जिलाध्यक्ष कुशवाहा बिरादरी के अनिल मेहता हैं। बीजेपी जब कुशवाहा को अध्यक्ष बना रखी है तो जेडीयू ने भूमिहार को बना संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है। 2025 का चुनाव अगले साल होना है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट