सासाराम में महिला को डायन बताकर मॉब लींचिंग, भीड़ ने महिला का घर भी फूंका

बिहार के सासाराम में एक महिला को डायन बताकर उसकी मॉब लींचिंग कर दी गई। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने महिला के घर में भी आग लगा दी। महिला पर काला जादू करने और बच्चे के बलि देने का आरोप लगाया गया..

सासाराम में महिला को डायन बताकर मॉब लींचिंग, भीड़ ने महिला का घर भी फूंका

SASARAM: बिहार के सासाराम में एक महिला को डायन बताकर उसकी मॉब लींचिंग कर दी गई। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने महिला के घर में भी आग लगा दी। महिला पर काला जादू करने और बच्चे के बलि देने का आरोप लगाया गया। घटना रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव की है। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं रोहतास पुलिस डायन के आरोप में हत्या की बात से इनकार कर रही है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि दो परिवारों के बीच चल रहे पुराने विवाद में महिला की हत्या की गई है। जिस बच्चे की मौत हुई है उसके परिवार के समर्थकों ने महिला की हत्या कर दी और घर में आग लगा दिया। रविवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मामला इस प्रकार है कि आकाशी गांव निवासी जग्गू सिंह सिंह का 4 वर्ष का बेटा शिवम अपने घर से लापता था। तलाशी के दौरान गायब हुए बच्चे शिवम का शव पड़ोस में रहने वाले दशरथ सिंह के घर से बरामद हुआ। यह देखते ही जग्गू सिंह का परिवार और गांव के अन्य लोग गुस्से में आ गए। भीड़ जमा हो गई सब ने दशरथ सिंह के घर पर रविवार की रात हमला बोल दिया।

भीड़ से बचने के लिए परिवार के लोग भागने लगे। लेकिन दशरथ सिंह की पत्नी 50 वर्षीया चिंता देवी नहीं भाग पाई। उग्र भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी जिससे चिंता देवी की मौत हो गई। दशरथ सिंह के परिवार में घटना की जानकारी देने के लिए कोई उपलब्ध नहीं है। जान के डर से सभी फरार हैं और गांव नहीं लौट रहे हैं। हालांकि उनके दूसरे गांव से संबंधी पुलिस की मदद से पहुंचे हैं। इस मामले में पुलिस ने हत्या के दो फिर दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दिया है। एसपी खुद कांड पर नजर बनाए हुए है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है जिसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।