शादीशुदा महिला से हाई सिक्योरिटी के बीच रेप: गांधी मैदान इलाके में दो युवकों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

पटना सिटी अंतर्गत खजेकला की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ परिचित के दो युवाओं ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि सोमवार के दिन वो खाजेकला अपने पति के साथ आई थी।

शादीशुदा महिला से हाई सिक्योरिटी के बीच रेप: गांधी मैदान इलाके में दो युवकों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पटना सिटी अंतर्गत खजेकला की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ परिचित के दो युवाओं ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि सोमवार के दिन वो खाजेकला अपने पति के साथ आई थी। दोनों वहीं ठहरे हुए थे। इसी बीच उसका पति सुबह में जहां ठहरी थी, वहां से निकल गया। बहुत देर इंतजार करने के बाद जब वापस नहीं आया तो परिचित के दो युवाओं के साथ एक ऑटो में सवार होकर पति को खोजने निकली। दोनों युवक जानने वाले थे। लेकिन दोनों ने उसके साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दे दिया। महिला ने फर्दब्यान में गांधी मैदान थाना क्षेत्र में घटनास्थल बताया है। घटना उस दिन की है, जिस दिन प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर शहर में हाई सिक्योरिटी थी।

ऑटो वाले ने पहुंचा दिया था एसपी दफ्तर

घटना के बाद एक ऑटो वाले ने पीड़िता को पटना एसएसपी दफ्तर लाकर छोड़ दिया। वहां से गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने इलाज कराने के लिए उसे पीरबहोर थानाध्यक्ष से बातचीत कर के पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद अब छुट्टी मिल गई है। पुलिस को पहले मारपीट के बारे में ही जानकारी नहीं मिली थी। आज रेप की जानकारी मिली है।

पहले मारपीट की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक महिला के द्वारा पहले मारपीट की ही जानकारी दी गई थी। घटनास्थल भी राजेंद्र नगर के इलाके में बताया गया था।

पीरबहोर थानाध्यक्ष ने अब्दुल हलीम ने बताया कि घटनास्थल मेरे थाने से संबंधित नहीं है। महिला के द्वारा जो बयान दिया गया उसे टीओपी पीएमसीएच के द्वारा गांधी मैदान थाने को भेज दिया गया है। गांधी मैदान थानाध्यक्ष के द्वारा ही इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया था।

गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि महिला के द्वारा घटनास्थल गांधी मैदान के आस पास बताया गया है। महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर के छानबीन की जा रही है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट