मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, विरोध करने पर महिला को चाकूओं से गोदा, 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाश

बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। अपराधियों ने घर में घुसकर 15 लाख संपत्ति लूट ली।

मुजफ्फरपुर में भीषण डकैती, विरोध करने पर महिला को चाकूओं से गोदा, 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हुए बदमाश
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। अपराधियों ने घर में घुसकर 15 लाख संपत्ति लूट ली। इतना ही नहीं डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या भी कर दी। घटना बुधवार देर रात कटरा के जजुआर थाना इलाके के सिंघवारी गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सिंघवारी गांव स्थित वकील सहनी के घर में देर रात करीब एक बजे 6 डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने हथियार के बल पर घर से नकद और कीमती जेवरात समेत अन्य संपत्ति लूट ली। आरोपी घर में मौजूद महिलाओं के नाक और कान से जेवर भी नोंचने लगे। इस दौरान एक डकैत ने वकील सहनी की पत्नी के गले से मंगलसूत्र निकालने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो डकैतों ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपियों ने लूटपाट के दौरान घर में मौजूद अन्य लोगों से जमकर मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि वे नकद समेत लगभग 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। हवाई फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल डकैत को उसे साथ लेकर भाग निकले। घायल डकैत का खून एक किलोमीटर दूर तक सड़क पर गिरता हुआ गया। सूचना मिलने पर जजुआर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दूसरी ओर, इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मुजफ्फरपुर जिले में लंबे समय बाद भीषण डकैती की घटना हुआ है। इसको लेकर वरीय अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।