नीतीश सरकार ने बिहार में इतने IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, शिवदीप लांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बुधवार को नीतीश सरकार ने बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। नीतीश सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। जिसकी गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है...

नीतीश सरकार ने बिहार में इतने IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, शिवदीप लांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बुधवार को नीतीश सरकार ने बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। नीतीश सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। जिसकी गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आपको बता दें कि एडीजी सुरक्षा सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा बनाया गया है। पटना के आईजी राकेश राठी अब पुलिस मुख्यालय आईजी होंगे, जबकि पुलिस मुख्यालय आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी गरिमा मलिक को पटना क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) विकास बर्मन को पुलिस उप महानिरीक्षक सारण क्षेत्र छपरा भेजा गया है।

विशेष शाखा में डीआईजी मनोज कुमार को डीआईजी सहरसा बनाया गया है। पुलिस उप महा निरीक्षक सारण विकास कुमार को डीआईजी पूर्णिया, बेगूसराय के डीआईजी बाबू राम को डीआईजी मिथिला क्षेत्र दरभंगा भेजा गया है। जबकि विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक राशीद जमां को डीआईजी बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।