दर्जनभर से ज्यादा मामलों में वांटेड नक्सली विकास यादव गिरफ्तार
औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर दर्जनभर से ज्यादा मामलों में 15 वर्ष से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली विकास यादव उर्फ जनार्दन यादव उर्फ रामचन्द्र यादव को बंदेया थाना क्षेत्र के उसके पैतृक गांव नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि ने बताया कि विकास यादव पर विभिन थानों में 20 से 22 नक्सली मामले दर्ज हैं।

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर दर्जनभर से ज्यादा मामलों में 15 वर्ष से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली विकास यादव उर्फ जनार्दन यादव उर्फ रामचन्द्र यादव को बंदेया थाना क्षेत्र के उसके पैतृक गांव नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि ने बताया कि विकास यादव पर विभिन थानों में 20 से 22 नक्सली मामले दर्ज हैं।
तकरीबन एक दर्जन मामले में वह 15 वर्षो से फरार चल रहा था। औरंगाबाद पुलिस को सरगर्मी से उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गोह थाना के कांड संख्या 48-10 में न्ययालय से वारंट जारी किया गया था, जिसको लेकर औरंगाबाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान बंदेया थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि विकास यादव अपने पैतृक गांव नारायणपुर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और उसके पैतृक गांव नारायणपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विकास यादव के खिलाफ गोह थाना में छह, मदनपुर थाना में दो, उपहारा, रफीगंज और बंदेया थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त औरंगाबाद और गया जिले के विभिन्न थानों में 20 से 22 कांड दर्ज है। नक्सली के खिलाफ अन्य कांडों का भी पता लगाया जा रहा है। छापेमारी टीम में बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष कृष्णा राम, मोहित कुमार आदि शामिल थे। कड़ी पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।