मानसून ने दी दस्तक, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर 

मानसून के दस्तक के साथ ही बिहार के नदियों के तेवर चढ़ने लगे हैं।  गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर बढ़ने लगे हैं ,लेकिन कोसी, बागमती , कमला बलान और महानंदा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है।

1. कोसी व बागमती समेत चार नदियां लाल निशान के पार 


Nbc24 desk:- मानसून के दस्तक के साथ ही बिहार के नदियों के तेवर चढ़ने लगे हैं। गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर बढ़ने लगे हैं ,लेकिन कोसी, बागमती,कमला बलान और महानंदा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। नेपाल के जलग्रहण छेत्र में बारिश के कारण बिहार के नदियों के पेट फूलने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बिहार के कई जिलों में छिटपुट बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, बढ़ की विभीषिका झेलना बिहार की नियति बन चुकी है। नदियों के रुख बदलने से उत्त्पन स्थिति पर सरकार की पैनी नजर है।  जल संसाधन विभाग ने बाढ़ से निबटने की  पूरी तयारी कर ली है। जल संसाधन विभाग ने सभी अभियनताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग इस बार पूर्व में निर्धारित समय से पहले से की जा रही है। बांधो की सुरक्षा की निगरानी बढ़ा दी गयी है।

 रिपोर्ट के अनुसार खतरे के निशान से निचे बहने के बाद भी गंगा का जलस्तर भी कई जगहों पर बढ़ने लगा हैं। कोसी बसुआ में खतरे के निशान से 0.60 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि बलतारा में जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा निचे है. बागमती बेनीबाद में खतरे के निशान से 0.72 मीटर आगे बह रही है। वंही कटौझा में बागमती का जलस्तर लाल निशान के निकट पहुँच चुका है। सोनाखान में भी बागमती लाल निशान पार करने के लिए बेताब है। बागमती की धरा कब कोनसा रुख अख्तियार कर लेगी इसे कोई नहीं जनता। बागमती कभी कभी गर्मी की आहट सुनते ही गरजने लगती है।कमला बलान जयनगर में वायरसाइट के डाउनस्ट्रीम में लाल निशान पार कर चुकी है। ढेंगराघाट में खतरे के निशान पार करने के लिए आतुर है। भुतही बलान का मिज़ाज़ भी चढ़ने लगा है। इसके साथ ही पुनपुन,खिरोई और अधवारा भी सुरसुरसने लगी है.