राजधानी के बेऊर थानाध्यक्ष की बड़ी लापरवाही आई सामने, इस मामले में एसपी ने लगाई फटकार, किया शोकॉज..?

आपराधिक घटनाओं की जानकारी छुपाने और अपना सरकारी नंबर कनीय अधिकारियों को देकर बिना सूचना दिए थाने से गायब रहने पर बेऊर थानाध्यक्ष को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जमकर डांट-फटकार लगाई है। बताया जा रहा है उनसे अभी शोकॉज किया गया है, लेकिन बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद अब उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है।

राजधानी के बेऊर थानाध्यक्ष की बड़ी लापरवाही आई सामने, इस मामले में एसपी ने लगाई फटकार, किया शोकॉज..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : आपराधिक घटनाओं की जानकारी छुपाने और अपना सरकारी नंबर कनीय अधिकारियों को देकर बिना सूचना दिए थाने से गायब रहने पर बेऊर थानाध्यक्ष को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जमकर डांट-फटकार लगाई है। बताया जा रहा है उनसे अभी शोकॉज किया गया है, लेकिन बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद अब उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेऊर थानाध्यक्ष को पश्चिमी एसपी ने शो कॉज किया है।दरअसल, बेऊर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों मे हुई एक चोरी मामले और नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म मामले की जानकारी नहीं देने पर उनसे फिलहाल स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया जा रहा है कि बेऊर थानाध्यक्ष पर और भी कई आरोप हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी कहा गया है कि वे अपने कनीय अधिकारी को सरकारी नंबर थमा कर बिना आवेदन के छुट्टी पर चले जाते हैं।  यहां तक की इसकी जानकारी भी वे अपने वरीय अधिकारियों को देना जरूरी नहीं समझते हैं। इन मामलों को पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया है और उनसे शोकॉज किया है। शोकॉज का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनपर निलंबन की भी कार्रवाई की जा सकती है। 

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट