Lok Sabha Election 2024: दोपहर 2 बजे तक जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया में कितने प्रतिशत वोटिंग..? जानिए

देश में 102 लोकसभा सीटें समेत बिहार की 4 सीटों पर सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान चालू हैं। बिहार में औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है..

Lok Sabha Election 2024: दोपहर 2 बजे तक जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया में कितने प्रतिशत वोटिंग..? जानिए
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: देश में 102 लोकसभा सीटें समेत बिहार की 4 सीटों पर सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान चालू हैं। बिहार में औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। कोई बुजुर्ग अपने परपोते की गोद में बैठकर वोट डालने पहुंच रहा है तो कोई डोली में बैठकर। गया लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ई-रिक्शा पर सवार पर अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंचे। चार सीटों पर चल रहे मतदान में सबसे ज्यादा जमुई लोकसभा सीट पर वोटिंग प्रतिशत सामने आ रहा है। वहीं सबसे पीछे नवादा चल रहा है। दोपहर 2 बजे तक जमुई-34.25%, नवादा- 27.23%, गया- 30.40%, औरंगाबाद- 29% वोटिंग हुई है। बिहार में चारों सीटों पर अबतक का 27.23% वोटिंग हुई है। 7903 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान है। चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा।

दोपहर 2 बजे तक का मतदान प्रतिशत कुछ इस तरह हैं...

जमुई में सुबह 2 बजे तक 34.25%

गया में दोपहर 2 बजे तक 30.40%

औरंगबाद में दोपहर 2 बजे तक 29%

नवादा में दोपहर 2 बजे तक 27.23%

तेजस्वी यदव के लिए चौंकाने वाले नतीजे होंगे: संजय झा

जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के लिए नतीजे चौंकाने वाले होंगे। बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है। और आगे भी एनडीए के साथ रहेगी।