सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम, शाम को शपथ ग्रहण

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद नीतीस कुमार नौवीं बार सीएम बनेंगे तो डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी होंगे।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम, शाम को शपथ ग्रहण
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद नीतीस कुमार नौवीं बार सीएम बनेंगे तो डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी होंगे।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक राज्य में नई सरकार के गठन की संभावना है। जदयू और बीजेपी के गठबंधन वाली इस सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल के नेता ही चुना गया है। साथ ही विजय कुमार सिन्हा उपनेता होंगे।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट