भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने लिया यूटर्न, इस पार्टी की टिकट पर यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। पवन सिंह ने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद अपेक्षित है। जय माता दी।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने लिया यूटर्न, इस पार्टी की टिकट पर यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार का राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ है। आगमी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरु करने के साथ अपनी गोटियां सेट करनी शुरु कर दी है। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी अखाड़े में उतारने को राजनीतिक पहलवानों का ऐलान भी करना शुरु कर दिया है। इसी संदर्भ में भोजपुर इंडस्ट्री के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने जहां बीजेपी की टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ने को इंकार कर दिया था, लेकिन एक बार फिर पवन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जी हां, आपने सही पढ़ा....पवन सिंह ने अब यूटर्न ले लिया है और अब कह रहे हैं कि चुनाव लड़ेंगे।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। पवन सिंह ने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद अपेक्षित है। जय माता दी।' पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में इससे ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, लेकिन चर्चा है कि वह आरजेडी के टिकट पर बिहार की आरा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

अब तक यह पुष्ट जानकारी नहीं है कि पवन सिंह कहां से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा का टिकट लौटाने के बाद अब उनका क्या विकल्प होगा। इस पर कयास लग रहे हैं। लेकिन उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसे लेकर चर्चा तेज है। दोबारा चुनाव लड़ने के ऐलान से पहले उन्होने लिखा था, 'अब तक जो भी किया, सब गलत लोगों के लिए किया।' उनकी इस पोस्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शायद पार्टी बदल सकते हैं। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि उनकी आरजेडी से बात फाइनल हो चुकी है और वह आरा सीट से मैदान में उतरना चाहते हैं।

भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें बंगाल की आसनसोल सीट से पवन सिंह का नाम था। लेकिन अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि कहा जा रहा है कि उनसे पार्टी आलाकमान ने ही कहा था कि वह टिकट वापस कर दें। इसकी वजह यह थी कि भोजपुरी सिंगर के तौर पर उनके कुछ गानों को लेकर टीएमसी ने आपत्ति जताई थी। उनके गानों को महिला विरोधी और बंगाल की अस्मिता के खिलाफ बताते हुए टीएमसी ने विरोध जताया था। माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने ही पवन सिंह ने कहा था कि वह टिकट लौटा दें। इसी तरह यूपी की बाराबंकी सीट से कैंडिडेट बनाए गए उपेंद्र रावत का भी टिकट वापस हुआ था। उनके एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद चल रहा था।