बिहार में 4 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं की होगी शुरुआत, 21 नवंबर को पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े निवेश और औद्योगीकरण का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

बिहार में 4 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं की होगी शुरुआत, 21 नवंबर को पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े निवेश और औद्योगीकरण का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सरकार ने राज्य में हर साल कम से कम 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की विकास दर को दोगुना करने के लिए उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक राज्य का आंतरिक राजस्व एक लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य है। साथ ही, एक करोड़ उद्यमी परिवार तैयार करने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

12 शहरों में बनेंगी टाउनशिप, आईटी हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य के 12 शहरों में नई टाउनशिप विकसित की जा रही हैं, जहां 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। राज्य में पांच सीमेंट फैक्ट्रियों का निर्माण भी चल रहा है। इसके अलावा नए एयरपोर्ट विकसित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की योजना है।

उन्होंने एनडीए सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि सहयोग पोर्टल और सहयोग शिविर के माध्यम से करीब 12 लाख लोगों की शिकायतों में 96 प्रतिशत का समाधान किया गया है। एआई और सेमीकंडक्टर नीति लागू की गई है। उद्योग लगाने की मंजूरी के लिए 30 दिनों की समयसीमा भी तय की गई है।

कृषि उत्पादों और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का विशेष फोकस कृषि आधारित उद्योगों, निर्यात और पर्यटन पर रहेगा। लीची, आम, मछली और मक्के के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष क्लस्टर बनाए जाएंगे। इन उत्पादों को मखाना की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश होगी।

इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी नौ प्रमंडलों को आईटी हब बनाने की योजना है, ताकि दूसरे राज्यों में काम कर रहे बिहार के युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार के अवसर मिल सकें।