सतलोक आश्रम के महंत पर हुए जानलेवा हमले के 5 दिनों बाद भी रेलवे ठेकेदार सौरव गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं, अनुयायियों ने सरारी गुमटी जामकर की आगजनी

दानापुर के शाहपुर थाना की सरारी गुमटी के पास स्थित सतलोक आश्रम (मठ) के महंत पर एक ठेकेदार ने 26 जून को अपनी पिस्टल से गोली चला दी। हालांकि महंत बाल-बाल बच गए

सतलोक आश्रम के महंत पर हुए जानलेवा हमले के 5 दिनों बाद भी रेलवे ठेकेदार सौरव गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं, अनुयायियों ने सरारी गुमटी जामकर की आगजनी

DANAPUR: दानापुर के शाहपुर थाना की सरारी गुमटी के पास स्थित सतलोक आश्रम (मठ) के महंत पर एक ठेकेदार ने 26 जून को अपनी पिस्टल से गोली चला दी। हालांकि महंत बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने मौके से 4 खोखे बरामद किए। आश्रम के महंत शशि भूषण दास ने बताया कि वह अपने भाई रवि भूषण दास के साथ इस आश्रम में 2004 से महंत के रूप में कार्य कर रहे हैं। पाटलिपुत्र के रहने वाले और रेलवे में ठेकेदारी करने वाले सौरव गप्ता अपने 7 बाउंसरों के साथ इस आश्रम में और आश्रम पर अपना हक जमाते हुए हट करने लगे।

महंत ने बताया कि उसने 15 दिन पहले भी आश्रम में आकर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि 10 कट्ठे में फैला मठ बहुत ही पुराना आश्रम है। यहां दो पुराने महंत शांति दास, रूपा दास की भी समाधि मौजूद है। ठेकेदार आश्रम की जमीन को पुश्तैनी बता हक जमा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि घटनास्थल से 4 खोखे बरामद किए गए हैं।

लेकिन उक्त घटना के 5 दिनों बाद भी सौरव गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज सोमवार को नाराज सतलोक आश्रम( मठ) के महंत के अनुयायियों ने सड़क पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। महंत के अनुयायियों ने आज सरारी गुमटी को आगजनी कर लगभग 2 घण्टे गुमटी को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे।

मठ के महंत ने बताया की पुलिस प्रशासन सही से काम नहीं कर रही है। गोलाबारी होने के बाद प्रशासन अब तक सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार नही कर सकी है। हम लोग डर के साय में रह रहे है। वहीं शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया है हम लोग कार्य कर रहे हैं। जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट