खतरनाक होता जा रहा चक्रवाती तूफान तटीय इलाकों में धारा 144 लागू

अरब सागर में उठे ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गुजरात और मुंबई में हाईअलर्ट पर है। बिपरजॉय के 15 जून को या इससे पहले पाकिस्तान के कराची और भारत में गुजरात के तट से टकराने की संभावना है।

खतरनाक होता जा रहा चक्रवाती तूफान तटीय इलाकों में धारा 144 लागू

 NBC24 MEDIA :- अरब सागर में उठे ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गुजरात और मुंबई में हाईअलर्ट पर है। बिपरजॉय के 15 जून को या इससे पहले पाकिस्तान के कराची और भारत में गुजरात के तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ फिलहाल पोरबंदर से करीब 340 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है। इस चक्रवात के गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के साथ लगे पाकिस्तानी तट को मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पार करने की बहुत ज्यादा संभावना है। इस कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार दोपहर तक साइक्लोन बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के करीब 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ तट को पार कर सकता है। चक्रवात की तीव्रता बढऩे के साथ शहर में भारी बारिश और तेज हवा चलने की सूचना दी गई है। इस बीच अरब सागर के ऊपर से उठे चक्रवात के कारण खराब हुए मौसम के कारण मुंबई में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तूफान के कारण सोमवार को गुजरात में 56 ट्रेनें रद्द रहीं। मंगलवार से 15 जून तक 95 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा गुजरात के कई जिलों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार चक्रवाती तूफान के प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी और क्षेत्र में भारी बारिश होगी, जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कच्छ जिले के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। स्थानीय प्रशासन सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में समुद्र के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मछुआरों को 15 जून तक मध्य अरब सागर और सोमवार को उत्तर अरब सागर में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।

विमान सेवाएं भी प्रभावित पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए।

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए।