CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, देश-विदेश में बढ़ेगी मांग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर को यूपी का ब्रांड बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बुलडोजर उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है।

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, देश-विदेश में बढ़ेगी मांग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर को यूपी का ब्रांड बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बुलडोजर उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है। अगर कंपनियां यूपी में बुलडोजर और ट्रैक्टर का निर्माण करेंगी, तो देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इनकी मांग अपने आप बढ़ेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

1200 करोड़ से अधिक का होगा निवेश

सीएम योगी ने बताया कि करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस प्लांट पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इससे प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

जेवर को बताया भारत का गहना

मुख्यमंत्री ने जेवर क्षेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधियों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस इलाके में कभी अपराध और अराजकता की चर्चा होती थी, आज वही जेवर भारत के गहने के रूप में उभर रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा के विकास से यह क्षेत्र औद्योगिक, आर्थिक और लॉजिस्टिक हब बन रहा है।

यूपी की अर्थव्यवस्था पर भी बोले योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पलायन, पिछड़ेपन और अराजकता जैसी समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। यूपी देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फैक्ट्रियों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार हो गई है, जबकि स्टार्टअप की संख्या 120 से बढ़कर 25 हजार तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है, ताकि उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सके।