अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे ललन सिंह, कहा- हम लोगों का काम है जो सही निर्णय था वो निर्णय....
एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह। मुंगेर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मिडिया से भी किये मुलाक़ात। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि दिय जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की हमने ट्वीट कर आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को बधाई दी है।
डेस्क : एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह। मुंगेर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मिडिया से भी किये मुलाक़ात। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि दिय जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की हमने ट्वीट कर आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को बधाई दी है। उन्हें भारत रत्न की उपाधि दी गयी है इसे लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिये हैं।
इसके साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात करने को लेकर उन्होंने कहा, वो एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हम सदन के सदस्य हैं तो इसमें कौन से बड़ी बात है। इसके अलावा बिहार के राजनीति को लेकर उन्होंने कहा, बिहार की राजनीति अब बहुत अच्छी दिशा में जा रही है। एकदम शुद्ध हवा में जा रही है. जबकि, महागठबंधन से अलग होने के मुद्दे को लेकर कहा, यह मीडिया का काम नहीं ये हम लोगों का काम है जो सही निर्णय था वो निर्णय हमारे आदरणीय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुंगेर में पुराने सरकार के द्वारा किए विकास का पहले चर्चा कीजिए और जब 2024 में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
Manshi Pandey