होली के दूसरे दिन भी पटना की सड़कों पर निकले सीएम नीतीश, इन मंत्रियों और अधिकारियों के घर जाकर दी पर्व की शुभकामनाएं

होली के दूसरे दिन रविवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ निकले और अपने करीबियों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान वे कई मंत्रियों और अधिकारियों के आवास पर पहुंचे। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

होली के दूसरे दिन भी पटना की सड़कों पर निकले सीएम नीतीश, इन मंत्रियों और अधिकारियों के घर जाकर दी पर्व की शुभकामनाएं

Patna : होली पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलग अंदाज लोगों को खूब भाया। नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में होली के दिन ना सिर्फ आमलोगों से मुलाकात की, बल्कि उन्हें होली की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री आवास पूरी तरह से आमलोगों के लिए खोल दिया गया था। सुरक्षा जांच के बाद आम से लेकर खास लोगों को भीतर जाने दिया जा रहा था। होली के दूसरे दिन रविवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ निकले और अपने करीबियों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी।

 इस दौरान वे कई मंत्रियों और अधिकारियों के आवास पर पहुंचे। इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे और अशोक चौधरी सहित उनके परिवार को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे प्रधान सचिव दीपक कुमार के घर पहुंचा, जहां उन्होंने उनके परिवारजनों को होली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे थे। वहां थोड़ी देर रूकने के बाद मुख्यमंत्री जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंच गए।

 सबसे पहले उन्होंने वशिष्ठ दादा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां से वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेंद्र चौधरी के आवास पहुंच गए, और वहां भी आपसी मेलजोल के बाद बधाई देकर खासमखास माने जाने वाले विजय चौधरी के आवास पहुंए गए। 

यहां उन्होंने विजय चौधरी को होली की शुभकामनाएं दी और राज्यहित में कई मुद्दों पर उनसे विचार-विमर्श भी किया। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री कई मंत्रियों और अधिकारियों के आवास पर गए और उनसे मिलकर होली की बधाई और मुबारकबाद दी। इसको लेकर आज राजनीतिक गलियारों में कई तरह की सियासी चर्चा होती रही। इसको लेकर कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 आज रविवार का दिन था और आमतौर पर पटना की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी कम था। इसलिए कहीं जाम भी नहीं लगा और लोगों को कहीं आने-जाने में असुविधा भी नहीं हुई। आज छुट्टी के दिन मुख्यमंत्री का कई मंत्रियों और अधिकारियों के घर जाना और उनसे मिलकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने को लेकर सियासी गलियारे में दिनभर कई तरह की चर्चाएं होती रही।