Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरु, कौन आगे-कौन पीछे..? जानिए

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरु हो चुकी है। वहीं बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है।

Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: बिहार लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरु, कौन आगे-कौन पीछे..? जानिए

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरु हो चुकी है। वहीं बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए विभिन्न जिलों में 35 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। बता दें कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जा रही है, उसके बाद ईवीएम से मतगणना की जाएगी। दोपहर 12 बजे बाद से फाइनल रिजल्ट भी आना शुरू हो जाएंगे। बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है।

40 सीटों पर शुरुआती रुझान

शुरुआती रुझान में पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। आरजेडी की बीमा भारती पीछे चल रही हैं। वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र सीट से रामकृपाल यादव आगे चल रहे हैं। लालू यादव की बेटी मीसा भारती पीछे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने दोहरा शतक मार दिया है।

Bihar Election Results 2024: बिहार में बीजेपी इन 13 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है

Bihar Election Results 2024:

1. अररिया में प्रदीप कुमार सिंह 40787 वोटों से आगे

2. बेगूसराय में गिरिराज सिंह 11763 वोटों से आगे

3. बक्सर में मिथिलेश तिवारी 1483 वोटों से आगे

4. दरभंगा में गोपालजी ठाकुर 108509 वोटों से आगे

5. मधुबनी में अशोक यादव 24834 वोटों से आगे

6. महाराजगंज में जनार्दन सिंह सीग्रीवाल 44353 वोटों से आगे

7. मुजफ्फरपुर में राजभूषण निषाद 71951 वोटों से आगे

8. नवादा में विवेक ठाकुर 27311 वोटों से आगे

9. पश्चिम चंपारण में संजय जायसवाल 55963 वोटों से आगे

10. पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद 62118 वोटों से आगे

11. पूर्वी चंपारण में राधा मोहन सिंह 23622 वोटों से आगे

12. सारण में राजीव प्रताप रूडी 11439 वोटों से आगे

13. उजियारपुर में नित्यानंद राय 3067 वोटों से आगे

 

Tue, 04 Jun 2024 11:11 AM

Bihar Chunav Results 2024: बिहार में एनडीए 32, महागठबंधन 8 सीटों पर आगे

Bihar Chunav Results 2024: सभी 40 सीट का रुझान

दलवार नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से आगे --

जदयू- 15

भाजपा- 11

लोजपा-आर- 5

राजद - 4

भाकपा माले- 2

भाकपा - 1

कांग्रेस - 1

हम - 1

कुल-40/40

 

Bihar Chunav Results 2024: गोपालगंज में जेडीयू के आलोक सुमन आगे, वीआईपी के चंचल पीछे

Bihar Chunav Results 2024: गोपालगंज लोकसभा सीट पर जेडीयू के आलोक कुमार सुमन 1589 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद जेडीयू को 3423, वीआईपी के प्रेमनाथ चंचल को 1834 वोट मिले हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दीनानाथ मांझी को 87 और बसपा के सुजीत राम को 187 मत ही मिले।

Tue, 04 Jun 2024 09:21 AM

Bihar Chunav Results 2024: उजियारपुर से नित्यानंद राय पीछे

उजियारपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं। आलोक मेहता 1 हजार 313 वोट से आगे चल रहे हैं।

Tue, 04 Jun 2024 09:10 AM

Bihar Chunav Results 2024: जहानाबाद से जेडीयू आगे

भूमिहारों का गढ़ कहे जाने वाले जहानाबाद लोकसभा सीट से जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी आगे चल रहे हैं। आरजेडी के सुरेंद्र यादव और बसपा के अरुण कुमार पीछे चल रहे हैं।

Tue, 04 Jun 2024 09:05 AM

Bihar Chunav Results 2024: बांका से जेडीयू के गिरधारी यादव 1195 वोटों से आगे, आरजेडी के जय प्रकाश नारायण पीछे

Bihar Chunav Results 2024: समाजवादियों का गढ़ माने जाने वाले बांका लोकसभा क्षेत्र में जेडीयू उम्मीदवार गिरधारी यादव 1195 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव पीछे हैं।

Tue, 04 Jun 2024 09:03 AM

Bihar Chunav Results 2024: दो राउंड के बाद रविशंकर 1322 वोटों से आगे

Bihar Chunav Results 2024: पटना साहिब लोकसभा सीट पर दो राउंड के मतों की गिनती पूरी होने के बाद रविशंकर प्रसाद 1322 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 8100 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजित दूसरे नंबर पर हैं, जिन्हें 6778 वोट मिले हैं।

Tue, 4 June 2024, 8.59 AM: हाजीपुर से चिराग पासवान आगे

Bihar Chunav Result Live: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 36 लोकसभा सीटों पर रुझान आ चुके हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। 

Tue, 4 June 2024, 8.58 AM: आरा से आरके सिंह आगे

Bihar Chunav Result Live: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 34 लोकसभा सीटों पर रुझान आ चुके हैं। आरा लोकसभा सीट से आरके सिंह आगे चल रहे हैं। 

Tue, 4 June 2024, 8.55 AM: गया से जीतन राम मांझी आगे

Bihar Chunav Result Live: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 34 लोकसभा सीटों पर रुझान आ चुके हैं। गया लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी 1962 वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी के कुमार सर्वजीत पीछे चल रहे हैं।

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के वोटों की गिनती के लिए विभिन्न जिलों में 35 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। यहां कुल 72, 723 ईवीएम मशीनों से मतगणना की जाएगी।