जापान के राजदूत चलाने जा रहे भारत में बुलेट ट्रेन, मुंबई लोकल में भी किया सफर

जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी भारत में आज कल खूब सुर्खियों में हैं। कभी वाराणसी में बनारसी थाली तो कभी बाटी चोखा खाते हुए नजर आ रहे हैं।

जापान के राजदूत चलाने जा रहे भारत में बुलेट ट्रेन, मुंबई लोकल में भी किया सफर

जापान के राजदूत चलाने जा रहे भारत में बुलेट ट्रेन, मुंबई लोकल में भी किया सफर 

NBC24 DESK - जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी भारत में आज कल खूब सुर्खियों में हैं। कभी वाराणसी में बनारसी थाली तो कभी बाटी चोखा खाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बनारसी पान भी खाया था। अब मुंबई मेट्रो में हिरोशी सुजुकी सफर करते नजर आए हैं। वहीं, हाल ही में बुलेट ट्रेन परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए श्रमिकों की कड़ी मेहनत के लिए भी हिरोशी ने सराहना की थी। ठेठ मुंबईकर की तरह हिरोशी सुजुकी मुंबई में नजर आए है। साथ ही उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन में भी सफर किया और उन्होंने ट्रेन के गेट पर खड़े होकर अपनी फोटो भी खिंचवाई। वहीं देवेंद्र फडणवसी से भी हिरोशी सुजुकी मिले। फडणवीस ने कहा भारत में जापान के राजदूत, महामहिम सुजुकी हिरोशी का स्वागत, मेजबानी और मुलाकात करके उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा की हम महाराष्ट्र जापान संबंध को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस साल की शुरुआती अप्रैल में, सुज़ुकी ने भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से मुलाकात भी की थी और भारत के साथ क्वाड और जी20 के साथ-साथ  दोनों ही देशों के भविष्य के सहयोग पर भी चर्चा की थी।