महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब कहां डाले जाएंगे वोट, किस दिन रिजल्ट..?

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इलेक्शन कमीशन ने इसकी घोषणा की।

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब कहां डाले जाएंगे वोट, किस दिन रिजल्ट..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DELHI: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इलेक्शन कमीशन ने इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र में जहां 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं झारखंड में 13 नवंबर को पहला चरण, 20 नवंबर को दूसरा चरण तो वहीं 23 नवंबर को एकसाथ नतीजे जारी होंगे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा उपचुनाव भी होना है। इसके लिए भी 20 नवंबर को एक साथ ही मतदान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 10 की बजाय कुल 9 विधानसभा सीटों पर ही उपचुनाव होगा। यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। सभी 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान करा लिया जाएगा और एक साथ ही 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। कुल 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है।