पटना सिटी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में खूब चलीं गोलियां, एक बच्चे को लगी गोली, ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

इस इस बक्त बड़ी खबर राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर से सामने आ रही है, जहां दो पक्षों में बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद गोलीबारी हुई। जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे के हाथ में गोली लग गई है

पटना सिटी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में खूब चलीं गोलियां, एक बच्चे को लगी गोली, ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Patna City: इस इस बक्त बड़ी खबर राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर से सामने आ रही है, जहां दो पक्षों में बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद गोलीबारी हुई। जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे के हाथ में गोली लग गई है। वहीं बच्चे को घायल अवस्था में इलाज़ के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घायल मासूम बच्चे दक्षराज के दादा ने बताया कि दो पक्षो में पैसे कि लेनदेन को लेकर पहले विवाद हुआ और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। इसी गोलीबारी में मेरे पोते दक्षराज के हाथ में गोली लग गयी जो डेढ़ साल का है। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज़ अभी चल रहा है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

वहीं घटना की सूचना जब पुलिस को मिली वो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है औऱ मामले की तफ्तीश में लग गयी है। घायल बच्चे के दादा ने बताया कि करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाई गई है।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट