राजधानी पटना में महिला डॉक्टर ने की सुसाइड, इस अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट थीं डॉ. कन्नू प्रिया

राजधानी पटना में एक महिला डॉक्टर ने बुधवार की सुबह फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर इलाके के रोड नंबर-5 में इस सनसनीखेज घटना के बाद हड़कंप मच गया है। डॉ. कन्नू प्रिया ने सुसाइड क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वे आइजीआइसी में पैथोलॉजिस्ट थीं और उनके पति मुकेश भी पेशे से डॉक्टर हैं।

राजधानी पटना में महिला डॉक्टर ने की सुसाइड, इस अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट थीं डॉ. कन्नू प्रिया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : राजधानी पटना में एक महिला डॉक्टर ने बुधवार की सुबह फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर इलाके के रोड नंबर-5 में इस सनसनीखेज घटना के बाद हड़कंप मच गया है। डॉ. कन्नू प्रिया ने सुसाइड क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वे आइजीआइसी में पैथोलॉजिस्ट थीं और उनके पति मुकेश भी पेशे से डॉक्टर हैं। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज सुबह में डॉ. कन्नू प्रिया का शव फंदे से लटका मिला। तुरंत उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. कन्नू प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. कन्नू प्रिया आइजीआईसी अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट थीं। उनके पति मुकेश भी पेशे से डॉक्टर हैं। घटना के बाद वे काफी सदमे में हैं। 

जैसे ही कन्नू प्रिया का शव फंदे से लटका देखा तुरंत पति और परिवार के सदस्यों ने कन्नू प्रिया को पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है आखिर कौन-सी वह परिस्थिति उत्पन्न हुई कि डॉ. कन्नू प्रिया ने अपनी जान दे दी। डॉ. कन्नू प्रिया का परिवार इस वक्त सदमे में है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट