नवादा में पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा आयोजित

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी का पिछले दिनों सोमवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया

नवादा में पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक सभा आयोजित

HISUA/NAWADA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी का पिछले दिनों सोमवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनकी निधन क़े खबर के बाद बिहार की राजनीति और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। देश के चारों सदनों में प्रतिनिधित्व कर चुके भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। हर प्रखंडों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया जा रहा है। 

शनिवार क़ो हिसुआ भाजपा नगर मंडल द्वारा वार्ड संख्या 21 स्थित सांस्कृतिक भवन में एक शोकसभा का आयोजन कर स्वर्गीय सुशील मोदी क़ो श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोकसभा नगर मंडल क़े अध्यक्ष जितेंद्र कुमार क़े नेतृत्व में किया गया। शोक सभा क़ो संबोधित हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन क़े बाद बिहार व देश ने एक कुशल एवं कर्मठ राजनेता को खो दिया है। जिसकी कमी आने वाले दिनों में निश्चित रूप से खलेगी। भाजपा क़े पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद अशोक चौधरी ने बिहार राजनीति का अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा सुशील मोदी बिहार भाजपा का मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने मेहनत से भाजपा क़ो बिहार में मजबूत पार्टी बनाने में योगदान दिया। वहीं भाजपा नेता व नगर मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने भाजपा में स्वर्गीय मोदी समर्पित भाव से काम किए और पार्टी की मजबूती देने में योगदान दिया। भाजपा उनके समर्पण क़ो याद रखेगा। इस मौके पर हिसुआ प्रखंड मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह , भाजपाई अशोक चौधरी ,सुनील चौधरी ,भाजपा नेता अर्जुन यादव ,वार्ड पार्षद गया यादव ,विनोद सिंह ,पूर्व वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता ,मदन सिंह ,पिंटू गुप्ता ,अमित वर्णवाल ,पप्पू राजवंशी ,दीपक कुमार आदि ने पूर्व डिप्टी सीएम के निधन को बिहार की राजनीति में अपूर्णीय क्षति बताया है।