बिहार में नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय इस प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला..?

बिहार का राजनीतिक गलियारा लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व ‘लोकसभा चुनाव’ को लेकर गरमाया हुआ है। सांतवे चरण की वोटिंग को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में गुरुवार को आरा में भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में नामांकन करने पहुंचे निर्दलीय इस प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला..?

ARA: बिहार का राजनीतिक गलियारा लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनावको लेकर गरमाया हुआ है। सांतवे चरण की वोटिंग को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में गुरुवार को आरा में भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण पासवान के उपर अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार प्रत्याशी जिले के संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी मनु पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान हैं। उनकी गिरफ्तारी संदेश थाना कांड संख्या 47/24 में धारा 307/504 हत्या करने के प्रयास में हुई है। साथ ही संदेश थाने में पहले से उन पर कई मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास में निर्दलीय प्रत्याशी फरार चल रहे थे।

आपको बता दें कि पुलिस ने कृष्णा पासवान को इस बात का थोड़ा भी शक नहीं होने दिया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है। जैसे ही कृष्णा डीएम कार्यालय से बाहर निकले, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा पासवान के समाहरणालय पहुंचते ही पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी थी।

इस गिरफ्तारी पर भोजपुर एसपी नीरज कुमार ने बताया कि आपराधिक मामले होने की वजह से कृष्णा पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उन पर धारा 307 लगा हुआ था माननीय न्यायालय के समक्ष उन्हें उपस्थित किया जा रहा है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।